RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में कृषि विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)13 दिसंबर। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में कृषि विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, उद्यान, आत्मा, पशुपालन, मत्स्य तथा भूमि संरक्षण से जुड़े सभी कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उप विकास आयुक्त ने किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी योजनाओं एवं गतिविधियों के लिए विभागीय कैलेंडर तैयार करने का निर्देश दिया। सॉयल टेस्टिंग कार्य में तेजी लाते हुए ब्लॉक स्तर पर सैंपल संग्रहण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में यह भी बताया गया कि झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया है।
आत्मा परियोजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने बीज वितरण, किसानों के प्रशिक्षण एवं एक्सपोज़र विज़िट की रूपरेखा शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया।
उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने जेएसएलपीएस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए स्ट्रॉबेरी, अदरक, हल्दी सहित फूल एवं सब्जी की खेती के लिए लाभुकों के चयन की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया।
पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने शेड निर्माण तथा परिसंपत्तियों के वितरण की प्रगति जानी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप लाभुकों का चयन कर परिसंपत्तियों का वितरण समयबद्ध ढंग से करें। लाभुकों को उनका अंशदान जमा कराने तथा योजना से जोड़ने में तेजी लाने को कहा। अंशदान जमा न करने की स्थिति में नियमानुसार अन्य पात्र लाभुकों का चयन करने की बात कही।
मत्स्य विभाग के संदर्भ में उन्होंने केज कल्चर के माध्यम से मछली पालन में अधिक से अधिक लाभुकों को जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही बीज वितरण कार्य में तेजी लाने एवं कॉपरेटिव सोसाइटी में शामिल करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण हेतु लाभुकों का चयन सुनिश्चित करने को कहा।
भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा के दौरान विभिन्न परिसंपत्तियों के वितरण की जानकारी ली गई। उप विकास आयुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप हैंड पंप, मिनी ट्रैक्टर, सोलर पंप आदि के लिए लाभुकों के चयन की प्रक्रिया समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।
बैठक में सभी विभागों को कार्यों में गति लाने तथा लाभुकों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जायेगा पैक्स निर्वाचन : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:क्रीड़ा भारती ,भोजपुर द्वारा मनाया गया हनुमान जयंती सह स्थापना दिवस।

rktvnews

भाकपा – माले ने दिया शालिग्राम पासवान को श्रद्धांजलि।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालयों की प्रमुख पहलों से अवगत कराया गया।

rktvnews

पटना:अरवल के विधायक महानंद सिंह की गिरफ्तारी निंदनीय : माले

rktvnews

भारतीय रासायनिक परिषद को 2024 ओपीसीडब्ल्यू-द हेग पुरस्कार प्रदान किया गया।

rktvnews

Leave a Comment