RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया आपदा जोखिम न्यूनीकरण कैलेंडर-2026 का विमोचन।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)01 जनवरी।मुख्यमंत्री, बिहार-सह-अध्यक्ष, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नीतीश कुमार ने आज 01 जनवरी को यहां 1, अणे मार्ग स्थित संकल्प कक्ष में प्राधिकरण के आपदा जोखिम न्यूनीकरण कैलेंडर-2026 का विमोचन किया। इस अवसर पर मंत्री, जल संसाधन विजय कुमार चैधरी, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत, सदस्य पी.एन. राय, सदस्य (ई.) नरेन्द्र कुमार सिंह, सदस्य प्रकाश कुमार एवं सदस्य एस.डी. झा की उपस्थिति रही।
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डाॅ. चंद्रशेखर सिंह, , प्राधिकरण के सचिव मो. वारिस खान, एवं विशेष कार्य पदाधिकारी मो. मोइज उद्दीन भी इस अवसर पर मौजूद थे।
विदित हो की कैलेंडर का प्रकाशन प्राधिकरण के जन जागरूकता अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छपी सामग्रियों का गंभीरता से अवलोकन किया। उपाध्यक्ष व सदस्यों ने कैलेंडर के विषय वस्तु के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। कैलेंडर में पेंटिंग्स एवं रेखा चित्रों के माध्यम से आपदाओं में सुरक्षित रहने की जानकारी दी गई है। आसान और सहज भाषा में आपदाओं से बचाव के तरीके बताए गए हैं। इसमें मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम की भी पूरी जानकारी समाहित है। कैलेंडर को ऑनलाइन देखने के लिए इसके हर पन्ने पर एक क्यूआर कोड दिया गया है। इसे स्कैन करते ही उस माह घटित होनेवाली संभावित आपदाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो जाती है।

Related posts

एनएचपीसी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में बड़े बांधों पर अंतर्राष्ट्रीय आयोग की वार्षिक बैठक में भाग लिया।

rktvnews

नारी..! : डॉ ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी।

rktvnews

राजस्थान:राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ: हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार ने पहले ही साल में कई बड़े निर्णय लिए :दौसा जिला प्रभारी मंत्री

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:पेंशन अदालत से ऑनस्पॉट दूर होगी पेंशनधारियों की समस्या :जिलाधिकारी

rktvnews

बागपत:बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 60 शिकायत प्राप्त हुई।

rktvnews

नवादा:सिवान के दम्पति को दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण के लिए छः माह की शिशु अधिति कुमारी को दिया गया गोद।

rktvnews

Leave a Comment