RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता में भारतीय भाषा परिवार का योगदान विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का होगा आयोजन।

भारतीय भाषा समिति नई दिल्ली एवं हिंदी व अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में होगा आयोजन।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 01 जनवरी। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में राष्ट्रीय एकता में भारतीय भाषा परिवार का योगदान विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 9 एवं 10 जनवरी को होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, भारतीय भाषा समिति नई दिल्ली एवं विश्वविद्यालय के हिंदी व अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उक्त राष्ट्रीय सम्मेलन की संरक्षिका कुलपति प्रो. डाॅ. लवली शर्मा होंगी। सलाहकार मंडल में कुलसचिव डाॅ. सौमित्र तिवारी एवं वित्त अधिकारी हर्षल चंद्रवंशी होंगे। कार्यक्रम के संयोजक हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजन यादव एवं अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डाॅ. कौस्तुभ रंजन होंगे। आयोजन समिति में सह-प्राध्यापक हिंदी विभाग डाॅ. देवमाईत मिंज, सहायक प्राध्यापक संस्कृत विभाग डाॅ. पूर्णिमा केलकर, सहायक प्राध्यापक लोकसंगीत विभाग डाॅ. दीपशिखा पटेल, सहायक प्राध्यापक चित्रकला विभाग संदीप किंडो व प्रभारी ग्रंथालय डाॅ. जे. मोहन होंगे। उक्त राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के अनेक विद्वान भी शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय सम्मेलन से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कुलपति डाॅ. लवली शर्मा ने ब्रोशर का किया अनावरण

दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन हेतु विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित ब्रोशर का अनावरण कुलपति डाॅ. लवली शर्मा के द्वारा 1 जनवरी को किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. राजन यादव, सह प्राध्यापक डॉ. देवमाईत मिंज, सहायक प्राध्यापकगण डॉ. पूर्णिमा केलकर, डॉ. कौस्तुभ रंजन, डॉ. दीपशिखा पटेल व ग्रंथालय प्रभारी डॉ. जे. मोहन उपस्थित रहे।

Related posts

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 31,000 से अधिक रोजगार जुटाए जाने से ग्रामीण रोजगार को काफी बढ़ावा मिलेगा।

rktvnews

भोजपुर: तिवारीडीह सड़क दुर्घटना में घायलों से मिलने पहुंचे आर के सिंह।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पेंशनर्स के लिए अहम निर्णय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग दे सकेगा आरजीएचएस में ओपीडी की निर्धारित सीमा में शिथिलता।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

मिथक बनाम तथ्य:भारत में अनुमानित 11 लाख बच्चे 2022 में खसरे के टीके की पहली खुराक से वंचित होने का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्ट भ्रामक और असत्य है।

rktvnews

चतरा:डीएमएफटी अंतर्गत नवनियुक्त मेडिकल व पारा मेडिकल कर्मियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment