RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : भोजपुर एसपी ने शाहपुर थाना मे लगाया जनता दरबार! सुनी लोगों की फरियाद।

शाहपुर थाना परिसर मे आयोजित जनता दरबार मे एसपी श्री राज, डीएसपी राजेश कुमार शर्मा व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 जनवरी। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक श्री राज ने शाहपुर थाना परिसर मे जनता दरबार लगा कर जनता की फरियाद सुनी और उनकी समस्याओं का निष्पादन किया। एसपी श्री राज ने बताया कि क्राइम से संबंधित आठ तथा अंचल भूमि विवाद से संबंधित दर्जनों मामले आये। कुछ मामलों का निष्पादन ऑन द स्पौट कर दिया गया।  अंचल से जुङे मामलों मे टाइटल सूट होने के कारण आदेश की प्रतीक्षा मे रोक दिया गया है। अंचल से संबंधित मामलों का निष्पादन करने के लिए सीओ आनंद प्रकाश ने संबंधित कर्मचारी के पास जांच एवं आवश्यक कारवाई हेतू भेज दिया। अधिकांश मामले अंचल से संबंधित थे। एसपी श्री राज ने फरियादियों की बात एक- एक कर सुनी। एसपी श्री राज जनता दरबार मे दो घंटे तक रहे। लोगों ने शाहपुर जाम को लेकर ट्राफिक पुलिस  की मांग की। नगर भाजपा अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता तथा भाजपा नेता बंटी पांडे ने दामोदरपुर और भोजपुर एवं बक्सर जिला के समीप कुंडेश्वर पोखरा के पास पुलिस पिकेट की मांग एसपी श्री राज से की।

शाहपुर थाना परिसर मे आयोजित जनता दरबार मे एसपी श्री राज से फरियाद करने के लिए उपस्थित लोग व फरियादी

एसपी श्री राज ने बताया कि बांध पर 112 को तैनात रखा गया है। उन्होंने सरकारी जमीन उपलब्ध होने के बाद थाना भवन बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ट्राफिक पुलिस के संबंध मे भी विचार किया जायेगा और समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर एसपी श्री राज, जगदीशपुर डीएसपी राजेश कुमार शर्मा, बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार, करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार, मुख्य पार्षद जुगनू देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडेय, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, भाजपा नेता बंटी पांडे, प्रमोद ओझा सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

गोपालगंज:भारत निर्वाचन अयोग के निर्देशानुसार वोटर लिस्ट का किया गया प्रकाशन।

rktvnews

लायंस क्लब आरा आधुनिक को रेड क्रॉस सोसायटी ने रक्तदान के लिए दिया स्मृति चिन्ह ।

rktvnews

विश्व धरोहर युवा पेशेवर फोरम 2024 का उद्घाटन।

rktvnews

दुनिया भारत को उज्ज्वल स्थान के रूप में देख रही है: श्री पीयूष गोयल

rktvnews

इंदौर:चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी : केन्द्रीय मंत्री, जेपी नड्डा

rktvnews

बुद्ध पूर्णिमा आज !

rktvnews

Leave a Comment