RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर कॉलेज परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित झांकी, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों, टीम व स्कूल को पुरस्कृत किया गया।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)27 जनवरी।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को देवघर कॉलेज परिसर में संध्या बेला में देशभक्ति विषय पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ की उपस्थित में आयोजित किया गया। इसके अलावे कार्यक्रम में देवघर जिला अंतर्गत विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कुल 12 विद्यालय के सांस्कृतिक दलों के बच्चों ने प्रस्तुति दी। सभी दलों के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। बच्चों द्वारा की गई सभी प्रस्तुति देश भक्ति, आदिवासी संस्कृति एवं देश प्रदेश की लोक संस्कृति, समाजिक पृष्ठभूमि में रची-बसी थी। साथ सरस के कुंज के दिव्यांग बच्चों की देशभक्ति गीत की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान गोवर्धन साहित्य उच्च विद्यालय, ब्लूमिंग बड्स स्कूल, गीता देवी डीएवी कास्टर टाउन, उ0उ0 विद्यालय कोठिया, कस्तुरबा गांधी देवीपुर, शारदा बालिका विद्यालय, डिवाईन पब्लिक स्कूल, मातृ मंदिर प्लस टू, कस्तुरबा गांधी देवघर, आर मित्रा प्लस टू एवं एसके विद्या बिहार के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा एवं अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली गई आकर्षक झांकियां में प्रथम पुरस्कार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, द्वितीय पुरुस्कार जिला परिवहन कार्यालय, तृतीय पुरस्कार जिला शिक्षा कार्यालय एवं सांत्वना पुरुस्कार जिला समाज कल्याण कार्यालय को दिया गया। इसके अलावे पुलिस बल परेड में पहला स्थान जैप-5, द्वितीय आर.के मिशन, तृतीय डिवाइन पब्लिक स्कूल एवं सांत्वना पुरस्कारदेवघर कॉलेज को दिया गया। म्यूजिकल ड्रील प्रथम कस्तुरबा सारवां, द्वितीय स्थान कस्तुरबा देवघर एवं तृतीय कस्तूरबा देवीपुर को मिला।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दरभंगा: स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

भोजपुर:बिजली चोरी में 5 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में ‘‘100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान’’ के अंतर्गत टीबी स्क्रीनिंग कैंप का किया गया आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment