RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)06 फरवरी।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, मंइयां सम्मान योजना का लाभ, दुकान आवंटन, राशन, रोजगार, पेंशन भुगतान, रोड, पारिवारिक विवाद, स्कूल का फीस, लंबित विपत्र का भुगतान से जुड़ी अन्य समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन समर्पित किए गए।
उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें । कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया । सभी विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

Related posts

वृहद भारत फेडरेशन बनाने के लिए मगध फाउंडेशन भारत सरकार को देगी प्रस्ताव : केएन त्रिपाठी

rktvnews

भोजपुर:श्रीभगवान सिंह कुशवाहा नोमिनेशन के पूर्व मां विंध्यवासिनी का लिया आशीर्वाद।

rktvnews

10अप्रैल,कोविड-19 अपडेट

rktvnews

भाजपा कार्यालय बामपाली में मनी कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि

rktvnews

नव नालंदा महाविहार में विश्व हिंदी दिवस पर जापानी बौद्ध धर्म पर विशेष व्याख्यान।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने श्रद्धेय शीतला सहाय की पुण्यतिथि पर किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment