RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में हेलेनिक गणराज्य के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

रक्षा औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए संयुक्त आशय घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

द्विपक्षीय सैन्य सहयोग योजना 2026 का आदान-प्रदान हुआ।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 09 फरवरी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 9 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में हेलेनिक गणराज्य के रक्षा मंत्री निकोलाओस-जॉर्जियोस डेंडियास के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी शांति, स्थिरता, स्वतंत्रता और पारस्परिक सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित होने की बात दोहराई।
दोनों देशों ने भारत के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘एजेंडा 2030’ के तहत ग्रीस के रक्षा सुधारों के बीच साझेदारी के माध्यम से अपने-अपने स्वदेशी रक्षा उद्योगों की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया। भारत और ग्रीस के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए, यह पांच वर्षीय रोडमैप तैयार करने का प्रारंभिक बिंदु है।
रक्षा मंत्रियों ने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और रणनीतिक सम्बंधों को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। 2026 के लिए एक द्विपक्षीय सैन्य सहयोग योजना का भी आदान-प्रदान किया गया। इसमें दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच सैन्य गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई है।
दोनों प्राचीन समुद्री राष्ट्रों के बीच विभिन्न प्रमुख समुद्री मुद्दों पर सहमति का भी उल्लेख किया गया। ग्रीस की ओर से गुरुग्राम स्थित सूचना संलयन केंद्र-हिंद महासागर क्षेत्र (आईएफसी-आईओआर) में एक ग्रीक अंतर्राष्ट्रीय संपर्क अधिकारी की नियुक्ति की घोषणा की गई।
बैठक से पहले, ग्रीस के रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मानेकशॉ केंद्र में त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर का भी निरीक्षण किया।
इस यात्रा के दौरान, हेलेनिक प्रतिनिधिमंडल ने बेंगलुरु में प्रमुख रक्षा एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों का दौरा किया और साथ ही नई दिल्ली में रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू), रक्षा उद्योग और स्टार्टअप प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। यह यात्रा दोनों देशों की सरकारों और लोगों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सौहार्दपूर्ण और घनिष्ठ संबंधों पर आधारित भारत और हेलेनिक गणराज्य के बीच रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि करती है।

Related posts

भोजपुर: नई आशा ने महादलित टोला में किया सर्वेक्षण,शिक्षा और स्वच्छता के प्रति पाई घोर उदासीनता।

rktvnews

सारण:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम -2015 के तहत अपील की सुनवाई जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई।

rktvnews

राजस्थान और उत्तराखण्ड, वीरों एवं बलिदानियों की भूमि है:पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के गउडाढ मे स्वतंत्रता सेनानी पं भैरव नाथ भट्ट की प्रतिमा का अनावरण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने कुलियाना में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया।

rktvnews

हमारा लक्ष्य है 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनना, इसके लिए सीमाओं पर शांति आवश्यक : उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment