RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

पूर्वी सिंहभूम:अवैध शराब के बिक्री के विरुद्ध बिष्टुपुर थानांतर्गत धातकीडीह में छापेमारी भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)11 फरवरी।नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी पूर्वी सिंहभूम के निदेशानुसार उत्पाद विभाग की टीम अवैध शराब के बिक्री के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी टीम ने बिष्टुपुर थानांतर्गत धातकीडीह अवस्थित सकरी गलियों वाली हरिजन बस्ती में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर, अवैध शराब बिक्री हेतु लंबे समय से कुख्यात अभियुक्त मुन्ना घोष के अवैध शराब बिक्री दुकान तथा मदिरा संचय स्थल से अवैध चुलाई शराब की बड़ी खेप बरामद की गई । छापेमारी में 10 (दस) बड़े प्लास्टिक थैलों में रखा अवैध चुलाई शराब कुल 200 लीटर, 06 (छः) प्लास्टिक जरकिनों में भरा अवैध चुलाई शराब कुल 210 लीटर, 01(एक) ट्यूब में भरा अवैध चुलाई शराब करीब 30 लीटर तथा 01(एक) गोल प्लास्टिक जरकिन में भरा स्पिरिट करीब 20 लीटर बरामद किया गया। इसप्रकार छापेमारी में कुल अवैध चुलाई शराब 440 (चार सौ चालीस) लीटर एवं स्पिरिट कुल 20 (बीस) लीटर बरामद किया गया।
अभियुक्त मुन्ना घोष तंग गलियों का लाभ लेकर फ़रार हो गया । अभियुक्त के विरुद्ध में उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।

Related posts

सरकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचनी चाहिए, प्रसन्नता की बात है कि केंद्रीय संचार ब्यूरो यह काम अच्छी तरह कर रहा है: चंद्रकांत पाटिल

rktvnews

डॉ. जितेंद्र सिंह और श्री जी. किशन रेड्डी ने तीसरे पर्यटन कार्य समूह बैठक के मौके पर ‘फिल्म पर्यटन के माध्यम से अतुल्य भारत को बढ़ावा देना’ विषय पर साइड इवेंट को संबोधित किया।

rktvnews

औरंगाबाद:केन्द्रीय वित्तमंत्री ने किया भारतीय स्टेट बैंक की हसपुरा शाखा का लोकार्पण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 अक्टूबर 24

rktvnews

गढ़वा:CMD, REC Limited, नई दिल्ली-सह-गढ़वा जिला प्रभारी, नीति आयोग, भारत सरकार अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे गढ़वा, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी संग किया समीक्षा बैठक कर दिये महत्वपूर्ण निदेश।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने किया आश्रम विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment