RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री ने सीमाओं की रक्षा में तैनात हिमवीरों को होली की शुभकामनाओं संग दिए उपहार।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)28 फरवरी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में पहुंचकर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात हिमवीरों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में हिमवीरों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों की विषम भौगोलिक एवं जलवायु परिस्थितियों में तैनात हमारे वीर जवान देशवासियों की सुरक्षा का सशक्त कवच हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व-त्योहार हमें आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं। ऐसे पावन अवसर पर अपने परिवारों से दूर रहकर मातृभूमि की रक्षा में समर्पित हिमवीरों का त्याग और बलिदान पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है।

Related posts

जिलाधिकारी रीना जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर की अध्यक्षता की।

rktvnews

अवैध खनन,परिवहन व भंडारण करने वालो के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,बालू लदा तीन ट्रैक्टर को किया गया जप्त!अवैध खनन में संलिप्त लोगों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा:जिला खनन पदाधिकारी

rktvnews

केन्‍द्रीय बजट 2026-27 ने सेवा क्षेत्र पर ध्‍यान केंद्रित करने के उपायों की सिफा‍रिश हेतु एक उच्‍चाधिकार प्राप्‍त रोजगार और उद्यम एवं स्‍थायी समिति के गठन का प्रस्‍ताव किया।

rktvnews

हर तीसरा भारतीय फैटी लीवर से प्रभावित है, यह मधुमेह और चयापचय (मेटाबॉलिक) विकारों का कारण : डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

अमर शहीद कवि कैलाश की आदम कद प्रतिमा का हुआ लोकार्पण!शहीद कभी मरते नहीं;डीआईजी नवीन चंद्र झा

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एनसीसी कैडेटों और एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment