RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी ने 3 करोड़ 22 लाख की परियोजना मीतली के मल्टीपरपज निर्माणधीन हाल का किया निरीक्षण!घटिया सामग्री व लापरवाही से हो रहे निर्माण कार्य को देखकर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त शासन को भेजी जाएगी आख्या।

बागपत /उत्तर प्रदेश 13 सितंबर।शासन की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया खेलों के अंतर्गत बागपत में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए जनपद बागपत के विकासखंड बागपत के ग्राम मीतली में 3 करोड़ 22 लाख की परियोजना का कार्य कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई 33 मेरठ द्वारा जुलाई 2021 से परियोजना का कार्य प्रारंभ किया गया था जिसके क्रम में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मल्टीपरपज हाल निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण किया जिसमें घटिया सामग्री के साथ कार्य किया जा रहा था जिसे देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की परियोजना के हाल के प्रवेश द्वार में पहले दरवाजे छोटे लगाए गए थे बाद में स्ट्रक्चर खड़ा होने के बाद तोड़फोड़ कर बड़े दरवाजे लगाए जा रहे हैं और उन्हें रिपेयर कराया जा रहा है जिससे दरवाजों की मजबूत क्षमता भी कम हो रही है, जिससे परियोजना नवनिर्मित न लगकर जीणोद्धार की दिशा में दिख रही है जिस पर जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़े निर्देश दिए उन्होंने निर्देश दिए कि जो स्टीमेट में है उसके अनुसार ही कार्य मानक रूप किया जाए जिसमें पिलर भी सीधी अवस्था में नहीं थे बाउंड्री वालों में तोड़फोड़ कर पुनः डिजाइनिंग ग्रिल लगाई जा रही है जो भी सेंटर अवस्था में नहीं दिख रही है इतनी घटिया निर्माण को देखकर जिलाधिकारी आश्चर्य चकित हो गए।
जबकि परियोजना के अंतर्गत मल्टीपरपज हॉल में चार खेल एक्टिविटी के लिए बनाया जाना है जिसमें वेटलिफ्टिंग, जूडो ,कबड्डी व बैडमिंटन हॉल का फर्श वुडन से तैयार किया जा रहा था जबकि जिसको सिंथेटिक द्वारा बनाया जाना एस्टीमेट में है । जिससे खिलाड़ियों को समस्या हो सकती है उन्होंने कहा जिस खेल का जो कोर्ट होता है उसी के आधार पर बनाया जाए जिलाधिकारी को मौके पर साइट इंचार्ज भी नहीं मिले जिस पर मल्टी परपज हॉल की कमियों व लापरवाही के प्रति जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता व चीफ इंजीनियर के खिलाफ शासन को आख्या भेजी जाएगी।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता पीडी अतुल कुमार, सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर: डीएम ने विश्वामित्र होटल बक्सर में पर्यटन विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों का किया स्थल निरीक्षण,कार्य प्रगति पर असंतोष,कारण बताओ नोटिस का निर्देश।

rktvnews

बृहद गौ संरक्षण केंद्र सरूरपुर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण!गौशालाओं में गोवंश के भरण-पोषण के लिए अब ₹50 प्रति पशु खर्च किये जायेगे,गौशालाओं में नहीं होने दी जाएगी कोई समस्या।

rktvnews

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बात की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:शीघ्र ही क्षिप्रा का पानी होगा शुद्ध, दोनों किनारो पर बनेंगे घाट, चलेंगी नाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय हेपेटाइटिस दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन!हेपेटाइटिस बीमारी को अनदेखा करना जान लेवा हो सकता है:एसीएमओ डा के एन सिन्हा

rktvnews

पटना:ओज और राष्ट्रीय चेतना के ही नहीं प्रेम और ऋंगार के भी कवि हैं दिनकर : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment