RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

हिंदी दिवस के अवसर पर डी के कॉलेज डुमराँव में समारोह का आयोजन।

डुमराँव/बक्सर 14 सितंबर।आज डी. के.कॉलेज डुमराँव के सभागार में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. एस. एन.लाल के संरक्षण में आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. राजू मोची,डॉ. रमेंद्र कुमार सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ रवि रंजन पाण्डेय, अरुण विक्रांत, डॉ.राधिका रमण सिंह,डॉ. सरोज राम जैसे वक्ताओं ने हिंदी दिवस पर अपने – अपने विचार व्यक्त किये। मंच का संचालन डॉ रमेश कुमार यादव तथा स्वागत डॉ. पूनम मौर्या ने किया। जबकि समापन वक्तव्य डॉ. अब्दुल कैश द्वारा दिया गया। प्राचार्य ने हिंदी की उन्नति और उत्थान हेतु प्रयास पर जोर दिया साथ ही साथ उन्होने बच्चों के प्रत्येक समस्याओं को स्वयं जाना और सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। खासकर शिक्षण और शैक्षणिक माहौल साफ-सफाई पर आवश्यक निर्देश दिए। ज्ञातव्य हो कि प्रचार्य द्वारा हर सप्ताह एक शिक्षक छात्र से सम्बंधित कार्यक्रम आयोजन हेतु निर्देश दिये हैं ताकि छात्र -शिक्षक मिलकर महाविद्यालय के विकास पर अपना पक्ष रखें। कार्यक्रम में डॉ. वीरेन्द्र प्रसाद, डॉ. अमृतांशु कुमार,डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. रणधीर कुमार, डॉ.रामशुभग सिंह, डॉ. मो.असलम सहित सभी शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी अर्चना सिन्हा, अखिलेश्वर, मनोज सिंह सहित सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। छात्र वक्ता के रुप में मुकेश कुमार ओझा और छात्रा की तरफ से जोत्सना ने अपने विचार रखें।

Related posts

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन हेतु सिंबल लोडिंग यूनिट के संचालन और भंडारण के लिए निर्देश जारी किया।

rktvnews

झारखंड:रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर सेक्टर दंडाधिकारी व मतदान पदाधिकारी डिस्पैच सेंटर रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ से हुए रवाना।

rktvnews

सोने और चांदी से बिजली मीटर बना की जा रही थी तस्करी सोने और चांदी की तस्करी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारतीय संस्कृति पर केन्द्रित फिल्में आज भी हैं समसामयिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उज्जैन:बैंकों की डीएलसीसी की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:डुमरिया पैक्स अध्यक्ष पद पर श्याम कुमार मोनू निर्वाचित।

rktvnews

Leave a Comment