RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

अनुकंपा के आधार पर 14 आश्रितों को जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति प्रदान की गई।

सारण/ बिहार 16 सितंबर।आज पूर्वाह्न 11:00 बजे जिलाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति शाखा से संबंधित मृत जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नई अनुज्ञप्ति प्रदान करने हेतु जिलास्तरीय अनुकम्पा समिति की बैठक कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कुल 41 प्रस्तावित मामलों पर विचार किया गया। इनमें सदर अनुमंडल के कुल 07, मढ़ौरा अनुमंडल के कुल 04 तथा सोनपुर अनुमंडल के कुल 03 अर्थात पूरे जिले में कुल 14 आश्रितों को नई अनुज्ञप्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। शेष मामलों में वांछित प्रतिवेदन प्राप्त कर अगली बैठक में उपस्थापित करने का निदेेश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। ताकि अंतिम रूप से निर्णय लेकर संबंधितों को भी नई अनुज्ञप्ति प्रदान करने की कारवाई की जा सके। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सारण, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सोनपुर एवं मढ़ौरा के साथ प्रभारी स्थापना उपसमाहर्ता उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर: डीएम ने निर्माणाधीन अभियंत्रण कॉलेज एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर महदह का किया निरीक्षण।

rktvnews

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2024 के 10वें संस्करण का उत्सव मनाने के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

rktvnews

अनुप्रिया पटेल ने रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

रिश्तों का एटीएम: जब प्यार केवल ट्रांज़ैक्शन बन जाए।

rktvnews

गढ़वा: गढ़वा डीसी का चला प्रशासनिक डंडा,आवास योजना में अयोग्य व्यक्तियों को लाभान्वित करने पर की कार्रवाई।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के जूनागढ़ में ज़िला बैंक मुख्यालय का शिलान्यास एवं कृषि शिविर में किसान भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment