RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

राघवेंद्र सिंह खरवार ने असहायों और गरीबों के बीच मनाया विजयादशमी का त्योहार!प्रजा खुश तो राम खुश: खरवार

सिवान/बिहार 24 अक्टूबर। आज विजयादशमी पर्व पर जिले की जनसमस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने और उसका समाधान कराने के रूप में चर्चित रहने वाले समाजसेवी राघवेन्द्र सिंह खरवार ने समाज के हर वर्गो के बीच जाकर उन्हें शुभकामनाएं दी एवं उनके साथ जलपान किया।
इस अवसर पर राघवेंद्र सिंह खरवार ने बताया की आज का त्योहार भगवान श्री राम द्वारा अहंकारी रावण का वध करने, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की जीत की खुशी में मनाया जाता हैं।उन्होंने कहा की कोई भी त्योहार सामाजिक एकता के बिना अधूरा है और इसी एकता और सौहार्द को कायम रखने के लिए आज मैं समाज के असहायों और गरीबों के बीच आया हूं।उन्होंने कहा की भगवान श्री राम अपनी प्रजा को हमेशा खुश देखना चाहते थे जिसकी संज्ञा आज भी खुशहाली के रूप में “राम राज्य”है के संबोधन से की जाति है।
राघवेंद्र खरवार का मानना है की प्रजा खुश तो राम खुश। उन्होंने इस अवसर पर सभी को विजयादशमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आम जनता व नेताओं से आग्रह करते हुए कहा की आज के त्यौहार का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है अपने अंदर के अहंकार रूपी रावण का वध कर समाज कल्याण और आपसी भाई चारे को कायम रखना।

Related posts

ग्वालियर:स्लॉट बुक कराए बगैर गेहूँ की खरीदी भारी पड़ी,बरई उपार्जन केन्द्र पर छापामार कार्रवाई कर 683 बैग गेहूँ जब्त।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

नवादा:राजस्व, म्यूटेशन, जमाबंदी, परिमार्जन, पेयजल, पंचायत सरकार भवन का निर्माण, भूमिहीन और भवनहीन विद्यालय, लोक शिकायत निवारण, भूअर्जन आदि से संबंधित आंतरिक संसाधन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में बढ़ा जादू का तड़का; रिद्धि शर्मा और अनफ खत्री की धमाकेदार एंट्री

rktvnews

चल सको तो चल..! :अजय गुप्ता “अज्ञानी”

rktvnews

Leave a Comment