RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

जगजीवन कॉलेज आरा में युवा दिवस आयोजित।

आज के युवा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों व विचारों को अपना कर समाज और देश का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं:प्राचार्या प्रो आभा सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 12 जनवरी। आज जगजीवन कॉलेज आरा के माता इंद्राणी देवी सभागार में ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती को ‘ राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप प्राचार्या प्रो आभा सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया।अध्यक्षीय भाषण में स्वामी विवेकानंद के कृतित्व व व्यक्तित्व पर विशाल से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सर्वाधिक युवा देश है। वर्तमान समय में युवाओं की भूमिका बढ़ गई है।आज के युवा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों व विचारों को अपना कर ही अपने समाज और देश का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। डॉ सुनील कुमार, डॉ शिरोमणि सिंह एवं डॉ अजय कुमार ने भी अपना विचार व्यक्त किया। मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नवारुण घोष ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें रिया कुमारी को प्रथम, मुस्कान कुमारी द्वितीय, एवं अमर सेन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में डॉ राजीव नयन, डॉ अमरेश कुमार, डॉ सत्येंद्र पांडे, डॉ अरशद अली, डॉ शहजाद अख्तर अंसारी, चंदन कुमार के अलावा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों में अंकित, शोएब, प्रियांशु, वैभव, रिशु, आदि की महती भूमिका रही। इस मौके पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को भी टीवी स्क्रीन पर छात्र-छात्राओं को दिखाया गया, जो नासिक से प्रसारित हो रहा था। छात्र-छात्राओं द्वारा चित्र प्रदर्शनी भी लगाए गए।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री ने खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान शहीद हुए आन्दोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा छठ घाटों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

ब्रिटेन के प्रसिद्ध ट्रैवल राइटर्स 25-26 फरवरी को करेंगे प्रयागराज महाकुंभ 2025 का भ्रमण।

rktvnews

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनका भविष्य बनाएं उज्जवल!जवाहर नवोदय विद्यालय का शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान : जिलाधिकारी

rktvnews

सारण:नवजात शिशुओं को एसएनसीयू लाने व वापस घर छोड़ने के लिए उपलब्ध करायी जायेगी नि:शुल्क एंबुलेंस की सुविधा

rktvnews

Leave a Comment