RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

सारण:चुनाव कर्मियों की सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता,जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सोनपुर और मढ़ौरा डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/सारण(छपरा)09 अप्रैल।लोक सभा आम चुनाव के निमित्त मतदान कर्मियों के पार्टी मिलान और इवीएम डिस्पैच की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए । इस बात का खास ख्याल रखें कि कर्मियों को किसी किस्म की कोई परेशानी नहीं हो। उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी अमन समीर ने मंगलवार को डिस्पैच केंद्रों पर तैयारी का मुआयना करते हुए कहीं।
उन्होंने इस क्रम में सोनपुर के रेल ग्राम का स्थलीय निरीक्षण किया। वहां उन्होंने अनकमीशंड इवीएम के भंडारण, कमिशनिंग की जगह, डिस्पैच काउंटर का स्थान, वाहन लगाने की जगह, ट्रैफिक व्यवस्था, लॉ ऐंड ऑर्डर नियंत्रण, सुरक्षा बल के ठहराव आदि का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सोनपुर रेल डिविजन के डीसीएम अमृतेश कुमार, डीइएन मुख्यालय रवीन्द्र कुमार राज, एडीएमई आशीष कुमार, एईएन लैंड हरगोविंद राय से वार्ता की।
डीएम श्री समीर ने कहा कि कर्मियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या होनी चाहिए। पार्टी मिलान, इवीएम प्राप्ति और वाहन की उपलब्धता की अचूक व्यवस्था रहनी चाहिए। साथ में उपस्थित एसपी डॉ० गौरव मंगला ने सुरक्षा और ट्रैफिक के दृष्टिकोण से संबंधित अधिकारियों को विस्तार से निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में मढ़ौरा आईटीआई अवस्थित डिस्पैच सेंटर की तैयारी का जायजा भी लिया गया।
इस अवसर पर डीडीसी प्रियंका रानी, नगर आयुक्त सुमित कुमार, सोनपुर एसडीएम श्री कुमार निशांत विवेक, मढ़ौरा एसडीएम डॉ० प्रेरणा सिंह, निदेशक डीआरडीए कैयूम अंसारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, कोषागार पदाधिकारी कुमार विजय प्रताप सिंह, एसडीओ भवन निर्माण श्रीराम पासवान, एसडीपीओ सोनपुर नवल किशोर, एसडीपीओ मढ़ौरा नरेश पासवान, डीसीएलआर सोनपुर रश्मि कुमारी, डीसीएलआर मढ़ौरा मनोहर साहु, बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष आदि शामिल थे।

Related posts

रोहतास:डीएम ने ओझा टाउन हॉल , ऑडिटोरियम एवं फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल, खेल भवन तथा फजलगंज स्टेडियम का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुरी लोकगीत कजरी बिरहा से श्रोतागण क़ो भाव विभोर कर दिया.. गायिका रिंकी पाण्डेय ने।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने किया ई-पुस्तकालय का उद्घाटन।

rktvnews

गया: डीएम और एसएसपी द्वारा विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए!सरयू घाट इस वर्ष प्रतिबंधित घाट आमजनों की जाने की मनाही।

rktvnews

71 बिहार स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप मोइनुल हक ट्रॉफी 23-24 फाइनल राउंड लीग मैच के लिए भोजपुर की टीम मोतीहारी रवाना।

rktvnews

राष्ट्रपति राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा आयोजित मानवाधिकार दिवस समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

Leave a Comment