RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

महेंद्रगढ़:डीसी ने सुनीं नागरिकों की शिकायत।

नागरिकों की शिकायतें सुनती उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

RKTV NEWS/महेंद्रगढ़/हरियाणा 16 अप्रैल। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में लगे अपने कैंप कार्यालय में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर उन्होंने लगभग 25 शिकायतें सुनी जिनमें से अधिकतर का मौके पर निपटारा किया। शेष शिकायतों को उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भेज कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पाली गांव के सरपंच की सड़क निर्माण में रुकावट हटवाने के मामले में उन्होंने बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मांग करें और तुरंत प्रभाव से नाले में डाली गई मिट्टी को हटाएं और सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाए।
इसके अलावा मेघनवास सहित कई अन्य ग्रामीणों ने रास्ते पर अतिक्रमण से संबंधित शिकायतें रखी। इसके अलावा बिजली-पानी सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं रखी गई जिन पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग से मौके पर ही बुलाकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम संजीव कुमार, बीडीपीओ स्वाति अग्रवाल, बीईओ अलका लांबा, कृषि विभाग से एसडीओ गजानंद, एसईपीओ कृष्णपाल व प्रवीन कुमार, डीसी रीडर सुनील जांगड़ा, बिजली विभाग से हिमांशु जांगड़ा,क्रिड विभाग से अनीता सैनी व रवि तंवर बसई, महिला एवं बाल विकास विभाग से संदीप कुमार, बागवानी विभाग से सहीराम, जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बक्सर :जिला परिषद बक्सर के अध्यक्ष के पद पर सरोज देवी हुई चयनित।

rktvnews

रायपुर : सोनवर्षा में डबरी निर्माण से खेती और आजीविका को मिला सहारा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 जून 25

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा के साथ बच्चो को क्रियाशील बनाने में बेहतर कार्य कर रहा संभावना: रंजीत

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी ने स्वच्छता कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को किया सम्मानित।

rktvnews

देवघर:राजकीय श्रावणी मेला के अवसर पर शिवलोक परिसर में निःशुल्क परामर्श शिविर का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment