RK TV News
खबरें
Other

झारखंड:पलामू तथा झारखंड के उज्जवल भविष्य के लिए 13 नवम्बर को अवश्य मतदान करें : के० एन० त्रिपाठी

विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में किया सघन दौरा।

मेदिनीनगर/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)06 नवम्बर ।इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी के० एन० त्रिपाठी ने आज सदर प्रखंड के दर्जनों से अधिक विभिन्न इलाकों का सधन जनसंपर्क सह परिभ्रमण कार्यक्रम चलाया जिसमें जोश जुनून और उत्साह से स्थानीय लोग लबरेज थे। उन्हें अपार जनसमर्थन मिलता दिखाई दे रहा था। उन्होंने सदर प्रखंड के क्षेत्रों जैसे भुसडिया,पिढिया , नउवाढोढ , सिन्दुरिया, झाबर के मगहिया टोला, यादव टोला व उरांव टोला एवं मेदिनीनगर नगर निगम के मुस्लिम मुहल्ला व पहाड़ी समेत कई ग्रामों व मुहल्लों में जाकर सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने नवयुवकों, महिलाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार आदि समस्याओं के हल हेतु आगामी 13 नवम्बर को क्रम संख्या 03 हाथ छाप पर वोट देने के लिए अपील किया। उन्होंने मतदाताओं से आगामी 13 नवम्बर को अपने बच्चों के भविष्य निर्माण और क्षेत्र में विकास कार्य के लिए अपना मत का प्रयोग करने की बात कही।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मतदान के पूर्व हमारे सभी साथियों को मूल रूप से तीन बात याद रखना चाहिए।
1.) पहला बात विधायक का काम अपने क्षेत्र के लोगों का हक-हिस्सा, आवाज़ विधानसभा में उठाना है और हक़ -हिस्सा लेकर डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र में आना है।

2.) दूसरी बात इस दस साल में जो कष्ट डाल्टनगंज -भण्डरिया विधानसभा के लोगों ने झेलीं है , उनको किसी भी कीमत पर नहीं भूलना चाहिए,चाहे कोई कितना भी भटकाने का प्रयास करें!

3.) तीसरी बात पांच साल में आपको जो काम डाल्टनगंज -भण्डरिया विधानसभा क्षेत्र में करवाना है,चाहे वो कोयल नदी को बांधने की बात हो , चाहे पेयजल की बात हो , चाहे खासमखास की बात हो चाहे सिंचाई की बात हो, चाहे बेहतर स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की बात हो, चाहे सुपरस्पेशलिटी हास्पिटल की बात हो वो काम किससे करवा सकते हैं और कौन कर सकता है! इस बात का ख्याल अवश्य रखें ! उन्होंने कहा कि मैं लगातार आप सभी की समस्याओं के हल के लिए आपके बीच रहता आ रहा हूं और आजीवन रहूंगा। झारखंड और पलामू के उज्जवल भविष्य के लिए मैं कृतसंकल्पित हूं।

Related posts

माता पद्मिनी का बलिदान अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया।

rktvnews

अल्पवर्षा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे :मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) नीतीश कुमार के समक्ष करेगा प्रदर्शन।

rktvnews

नेशनल एंटी करप्सन एंड ऑपरेशन कमिटी ऑफ़ इंडिया के भोजपुर जिला इकाई द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

वाराणसी दंपति ने बच्चों के जन्मदिन पर ऑल इंडिया अभिवावक संघ के माध्यम से जरूरत मंदो के बीच कराया वस्त्रों का वितरण।

rktvnews

सीएम के प्रस्तावित जनसंवाद के कार्यक्रमों को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment