आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 12 मई। भोजपुर जिला शतरंज संघ की एक बैठक स्थानीय नोट्रेडेम हाई स्कूल के सभागार में संपन्न हुई ।बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ के एन सिन्हा ने की। संघ के सचिव डॉ मो सैफ ने बताया कि नोट्रेडेम हाई स्कूल सभागार में तीन दिवसीय भोजपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 14 से 16 मई को कराया जा रहा है ।
शतरंज प्रतियोगिता अंडर 11 और 15 ओपन और बालिका वर्ग कराई जाएगी इसकी सफलता के लिए नोट्रेडेम हाई स्कूल के निदेशक अजीत कुमार सिंह को भोजपुर जिला शतरंज चैंपियनशिप आयोजन समिति का चेयरमैन बनाया गया है और बीरेन्द्र कुमार उपाध्याय को शतरंज चैंपियनशिप का मुख्य आर्बिटर बनाया गया है।
इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी भोजपुर जिले का प्रतिनिधित्व, बिहार स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे।
आज की बैठक में मो असफाक , समीर श्रीवास्तव , नेहा कुमारी, स्मृति श्रीवास्तव, सुष्मिता, अनामिका कुमारी, बीर प्रताप सिंह, ददन मिश्रा, सरस्वती, शालिनी महाराज, स्वेता कुमारी , मयंक पांडेय, शमशाद आलम, आदि उपस्थित हुए।

