RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने वीसी द्वारा सभी पदाधिकारियों संग की दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

VC द्वारा सभी पदाधिकारियों संग दुर्गा पूजा पर विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते उपायुक्त

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)28 सितंबर।दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण एवं यातायात प्रबंधन की व्यापक तैयारी सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी (Magistrate on Duty) अपने-अपने निर्धारित स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे एवं विधि-व्यवस्था संधारण की प्रत्यक्ष निगरानी करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि स्टैटिक दंडाधिकारी अपने स्थल पर सतत मौजूद रहकर स्थिति की समीक्षा करें, वहीं वरीय पदाधिकारी भ्रमणशील रहकर स्थिति पर पैनी नजर रखें ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित परिस्थिति न उत्पन्न हो।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि यदि कहीं पर लम्बी जाम अथवा स्थिति नियंत्रण से बाहर हो, तो संबंधित दंडाधिकारी तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचित करें। जिला नियंत्रण कक्ष से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की उपस्थिति की पुष्टि की जाए। इस क्रम में यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सम्बंधित स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल एवं सुरक्षा व्यवस्था हो।
उपायुक्त द्वारा धालभूम एवं घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि निरंतर पूजा समितियों के संपर्क में रहें ताकि कोई कम्युनिकेशन गैप न रहे। पूजा समितियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखते हुए आवश्यक समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता जैसे पहलुओं पर विशेष बल देते हुए उपायुक्त ने कहा कि यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बल की उपस्थिति सुदृढ़ की जाए।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, दोनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, एलआरडीसी, सभी बीडीओ एवं सीओ, नगर निकायों के विशेष पदाधिकारी, सहायक नगर आयुक्त समेत टाटा स्टील एवं जुस्को के प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

Related posts

जिले में 28,684 लाभार्थियों को स्मार्टफोन कि सौगात!शुक्रवार को जिले में 2 हजार 403 स्मार्टफोन का किया गया वितरण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राष्ट्रपति ने प्रदेश के सात शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन व संचालन को लेकर बैठक संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:रोजगार उत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार चुनाव और उपचुनाव 2025: मौन अवधि (साइलेंस पीरियड) में चुनावी सामग्री और एग्जिट पोल के प्रदर्शन पर रोक।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक विमोचन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment