आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 05 जून।महाराजा कॉलेज, आरा के भूगोल विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रताप पालित ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि मानव स्वार्थ बस प्रकृति की मिट्टी,हवा ,पानी ,स्पेस, वन संपदा को लगातार नष्ट कर पर्यावरण को प्रदूषित करते जा रहे हैं।इसकी सुरक्षा के प्रति सचेत नहीं है। इसलिए प्रकृति मानव को अपना कोप भाजन बना रही है ऑल अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।विश्व में प्रतिवर्ष 40 करोड़ टन प्लास्टिक का कचरा जमा हो रहा है जो सभी जीव-जंतुओं के लिए काफी हानिकारक है प्लास्टिक का उपयोग कम करने की शपथ भी दिलाई। सहायक प्रोफेसर डॉ द्वीपिका शेखर सिंह ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा अपनी बात विस्तार से रखी।इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी सत्र का भी आयोजन हुआ। प्रमुख उपस्थित लोगों में डॉ अरविंद कुमार सिंह ,डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, डॉ सुशील कुमार, डॉ अक्षय कुमार सिंह, डॉ योगेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित थे।

