RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:BIADA की PCC बैठक में 13 औद्योगिक इकाइयों को 11.52 एकड़ भूमि आवंटित।

₹139.57 करोड़ का निवेश और 1010 नये रोज़गार अवसरों का मार्ग प्रशस्त।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)10 फरवरी।बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) की प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमिटी (PCC) की बैठक उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आईडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत योग्य आवेदकों को औद्योगिक भूखंड एवं शेड आवंटित करने का निर्णय लिया गया तथा नियमानुसार आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
बैठक में कुल 13 औद्योगिक इकाइयों को बिहार के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों पटना, बेगूसराय, पूर्णिया, दरभंगा, औरंगाबाद, बक्सर और वैशाली आदि में 11.52 एकड़ भूमि आवंटित की गयी।
आवंटन प्राप्त करने वाली इकाइयाँ टेक्सटाइल और लेदर, फूड प्रोसेसिंग, फार्मा, प्लास्टिक, सीबीजी (CBG) और सामान्य विनिर्माण जैसे विविध क्षेत्रों जैसे प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित हैं, जो राज्य की औद्योगिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ आधार प्रदान करेंगी।

PCC की बैठक में प्रमुख इकाइयों को भूमि आवंटन

मेसर्स सीएफ बायोटेक गुजरात प्राइवेट लिमिटेड

• मेसर्स जे एंड जे एग्रोवेट प्राइवेट लिमिटेड

• मेसर्स बरौना फूड्स प्राइवेट लिमिटेड

• मेसर्स केम्प्टी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड

• मेसर्स ओलट्रेडी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

इन इकाइयों द्वारा कुल ₹139.5 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया गया है, जिससे लगभग 1010 प्रत्यक्ष रोज़गार अवसर सृजित होने का अनुमान है।
औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से BIADA लगातार नीतिगत पारदर्शी आवंटन प्रक्रिया एवं उद्यमियों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। समिति के इस निर्णय से बिहार में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार, निवेश वातावरण को प्रोत्साहन तथा रोज़गार सृजन के नये अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा। राज्य सरकार एवं BIADA के संयुक्त प्रयासों से बिहार को देश के प्रमुख औद्योगिक गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में यह कदम अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

Related posts

भोजपुर:बाढ़ के उपरांत फैलने वाली बीमारियों को लेकर एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने किया निरीक्षण।

rktvnews

घग्घर नदी में बढ़ रही पानी कि मात्रा, हाई अलर्ट पर प्रशासन,जिला कलक्टर ने अधिकारियों सहित किया घग्घर नदी के किनारों और बंधो का निरीक्षण!जिला कलेक्ट्रेट में हुई आपदा समिति कि आपातकालीन बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में किया कन्या पूजन।

rktvnews

16 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:स्वराज यात्रा का आरा में हुआ आगमन।

rktvnews

मोतीहारी:दस्त नियंत्रण कार्यक्रम की जिला स्तर पर हो रही मॉनिटरिंग।

rktvnews

Leave a Comment