बक्सर/बिहार 13 नवंबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में भावी महिला मतदाता एवं 17-19 आयु वर्ग के मतदाताओं सूची में सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र 6 की उपलब्धता के बिन्दु पर समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।
जिला पदाधिकारी ने निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चौगाई को अनुपस्थित रहने के कारण पृच्छा करने का निदेश दिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बताया गया कि निर्वाचन संबंधी निम्न कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है।
बक्सर जिला से प्रत्येक गुरूवार को पिछले एक सप्ताह का ईपिक पी0डी0एफ0 डाउनलोड कर MCT बैंगलोर को भेजा जाना है। इस जिला को 30000 PSE-2 का डाटा प्राप्त हुआ है। जिसे जाँचोपरान्त विलोपित करने की कार्रवाई की जानी है। बक्सर जिला के EP RATIO को 0.60 तक बढाया जाना है। बक्सर जिला का लिंगानुपात 900 है, जिसे अंतिम प्रकाशन तक 930 किया जाना है। प्रारूप प्रकाशन में इस जिला का 18-19 आयु वर्ग में मतदाताओं की संख्या मात्र 0.12% है, जो Age Chort के अनुसार काफी कम होने के कारण बढाया जाना है।
शिक्षा विभाग
जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि जिलें के वैसे शैक्षणिक संस्थान जिसमें 17-19 आयु वर्ग के छात्र के प्रपत्र 6 प्राप्त करने हेतु शैक्षणिक संस्थानों यथा सरकारी एवं निजी उच्च विद्यालयों, सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों, पॉलिटेकिनक कॉलेज, कोचिंग संस्थान, आई0टी0आई0 इत्यादि में आवश्यकतानुसार प्रपत्र 6 तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज करने हेतु विवरण संबंधी प्रपत्र (जिसे पूर्व में उपलब्ध करा दिया गया है) में उपलब्ध करायेंगे तथा शैक्षणिक संस्थानों से प्रपत्र 6 तथा विवरण प्राप्त करने हुए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को उपलब्ध करायेंगे।
स्वास्थ्य विभाग
सिविल सर्जन बक्सर को निदेश दिया गया कि सभी एम0ओ0आई0सी0 की बैठक करते हुए आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से भावी महिला मतदाताओं से प्रपत्र 6 तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज करने हेतु विवरण संबंधी प्रपत्र (जिसे पूर्व में उपलब्ध करा दिया गया है) में प्रतिवेदन प्राप्त करते हुए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को उपलब्ध करायेंगे।
आई0सी0डी0एस0 विभाग
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई0सी0डी0एस0 पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की बैठक करते हुए आँगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से भावी महिला मतदाताओं से प्रपत्र 6 तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज करने हेतु विवरण संबंधी प्रपत्र (जिसे पूर्व में उपलब्ध करा दिया गया है) में प्रतिवेदन प्राप्त करते हुए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर के उपलब्ध करायेंगे।
जीविका
डी0पी0एम0 बक्सर निदेश दिया गया कि जीविका समूहों के माध्यम से 18-19 आयु वर्ग के भावी मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु प्रपत्र 6 एवं मतदाता सूची में नाम दर्ज करने हेतु विवरण संबंधी प्रपत्र (जिसे पूर्व में उपलब्ध करा दिया गया है) में प्रतिवेदन प्राप्त करते हुए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर के उपलब्ध करायेंगे।
जिला कल्याण विभाग
जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि सभी विकास मित्र के माध्यम से 18-19 आयु वर्ग के भावी मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु प्रपत्र 6 एवं मतदाता सूची में नाम दर्ज करने हेतु विवरण संबंधी प्रपत्र (जिसे पूर्व में उपलब्ध करा दिया गया है) में प्रतिवेदन प्राप्त करते हुए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर के उपलब्ध करायेंगे।
सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्व्य से प्रति जनप्रतिनिधि 20-30 भावी महिला मतदाता एवं 17 से 19 आयु वर्ग के भावी मतदाताओं का प्रपत्र 6 प्राप्त करने का निदेश संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को दिया गया।
सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी पंचायतवार नोडल पदाधिकारी नामित करते हुए विभिन्न माध्यम से प्राप्त होने वाले प्रपत्र 6 की समीक्षा करायेंगे। ताकि एक ही मतदाता का नाम दो या दो से अधिकवार मतदाता सूची में अंकित न हो।
निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की समीक्षा सभी EROs द्वारा प्रत्येक 02 दिन पर की जायेगी तथा अपर समाहर्ता बक्सर के द्वारा लक्ष्यों के प्राप्ति की समीक्षा प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को करते हुए उपलब्धि सुनिश्चित कराई जायेगी।
बैठक में सिविल सर्जन बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।


